BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 12:02 pm
KHABAR : पत्रकार बीमा योजना में बढ़े हुए प्रीमियम का भार राज्य सरकार उठाएगी, सितम्बर माह इस तारीख से कर सकेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों के हित में “संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा“ योजना में बीमा कंपनी द्वारा बढ़ायी गयी प्रीमियम राशि का भार राज्य सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया है। साथ ही बीमा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकार साथी दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है। अतः हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। योजना में शामिल होने वाले पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजभवन में मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

बीमा योजना की पूरी जानकारी एवं संशोधित प्रीमियम चार्ट जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट  http://www.mpinfo.org/  पर उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE