गुना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय म्याना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह मे विधालय में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता पर प्राचार्य प्रणवीर सिंह चौहान ने विधार्थियो को स्वच्छता के लिए हमेशा तैयार रहे अपने आस पास जहां भी गंदगी दिखे तुरन्त साफ करना चाहिए जिससे रोगों के फैलने से बच सकें। कार्यक्रम अधिकारी केशव प्रसाद त्यागी द्वारा विधार्थियो को बताया कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा ओर सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक करूँगा, साथ ही स्वयं के कर्तव्य स्थल से लेकर घर, गली -मोहल्ला, ग्राम नगर को स्वच्छ रखूँगा।