BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2024, 11:43 am
KHABAR : स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रतलाम मंडल में अभी तक लगभग 35 टन कचरे का निस्तारण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन को अलग-अलग रूप में मनाया जा रहा है जिसमें 09 अक्टूबर तक स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वाच्छ स्टेशन, स्वच्छ पटरी,स्वच्छ कॉलोनी/परिसर/कार्यालय इत्या्दि का आयोजन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल के सभी बड़े एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों के साथ ही मंडल के सभी स्टेशनों पर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा आठ दिनों में मंडल पर लगभग 35 टन से अधिक कचरे का निस्तारण किया गया है। 

मंडल पर निस्तारित किये गये लगभग 35 टन कचरे में से लगभग 2 टन प्लास्टिक कचरा है तथा शेष गीला एवं सूखा कचरा शामिल है। पखवाड़ा के दौरान मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, नागदा, डॉ. अम्बेडकर नगर, दाहोद सहित अन्य़ स्टेशनों पर प्लेटफार्म, रेलवे लाइन, रेलवे स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों में गहन सफाई की जा रही है। रेलवे परिसर में स्थित ओपन ड्रेन की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता के साथ स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए भी नियमित रूप से अभियान चलाये जा रहे हैं साथ ही स्टेशनों पर स्टॉलों एवं ट्रॉलियों का निरीक्षण, वाटर फाउंटेन का निरीक्षण किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE