मंदसौर। गरोठ एसडीएम चंद्रसिंह सोलंकी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल के द्वारा दूधाखेड़ी माताजी मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग पदार्थ की गुणवत्ता स्तर की जांच के लिए नमूने लिए गए एवं दुकान संचालकों को साफ सफाई के साथ व्यवसाय करने एवं गुणवत्ता युक्त पदार्थ विक्रय करने के निर्देश दिए गए। खाद्य निरीक्षक बीएस जामोद, पटवारी फूलचंद जजावरा, देवेंद्र सेठिया, कोटवार परमानंद शर्मा, हरि सिंह मीणा उपस्थित रहे।