BREAKING NEWS
KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम,.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     KHABAR : नरवर किले से 16वीं शताब्दी की तोप चोरी,.. <<     KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 11:17 am
REPORT : ग्राम मेलखेड़ा के सीएम राइज स्कूल सहित अन्य स्कूलों में पुलिस ने चलाया जन जागरूकता के लिए अभियान, विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा थाना शामगढ के चौकी चंदवासा अंतर्गत ग्राम मेलखेड़ा के सीएम राइज स्कूल एवं शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल तथा थाना सीतामऊ क्षेत्रांतर्गत कन्या स्कूल में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरुकता हेतु अभिमन्यु जनजागरुकता अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न। 

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला एवं बच्चों के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष कर पुरूषों को जागरूक करने हेतु पुर्वानुसार इस बार भी मध्य प्रदेश के सभी जिलो मे विशेष जागरूकता अभियान ष्अभिमन्युष् दिनाकं 03.10.24 से 12.10.24 तक संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा संपुर्ण जिले में महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो और रोकथाम हेतु अभिमन्यु अभियान चलाये जाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियो को दिये गये है। 

मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशानुसार,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत जन जागरूकता हेतु लगातार विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। जिसमे आज दिनांक 10.10.2024 को थाना शामगढ़ के ग्राम मेलखेड़ा शास. हायर सेकंडरी स्कूल एवम  चौकी चंदवासा क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल चंदवासा तथा थाना सीतामऊ द्वारा अभियान के अंतर्गत सरस कुंवर कन्या स्कूल सीतामऊ में जाकर महिला / बालिकाओं पर हो रहे अपराध के संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा की गई।
अभियान अभिमन्यु के उद्देश्यो से अवगत कराते हुए बताया कि पुरूषो मे लैंगिक समानता एवं एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करना, महिला अपराधो के प्रति संवेदनशील बनाना, अपराधो की जानकारी एवं दुष्परिणाम से अवगत कराना, बालको के क्रिया- कलापो के आकलन व दुष्परिणामो से अवगत कराना, तथा वर्तमान तकनीको के माध्यम से समाज मे व्याप्त अश्लीलता को दुर किये जाने की शिक्षा पर जोर दिया और बाल शोषण, हुमन ट्रैफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया सायबर सुरक्षा एंव इसी प्रकृति के महिला एंव बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी से अवगत कराया गया  शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 100, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया बच्चों की जिज्ञासा को उत्तर देकर शांत किया।
ज्ञात हो कि अभिमन्यु अभियान के अन्तर्गत जिलें मे अगले दिनों में लगातार दुर्गाउत्सव पांडालो, गली मोहल्लो, सार्वजनिक स्थानो, अपराध बाहुल्य क्षेत्रो, शैक्षणिक संस्थानों इत्यादि स्थानों मे महिला एवं बच्चों के लिये कार्य करने वाले एनजीओ व अन्य संगठनों के समन्वय से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE