गरोठ। बोलिया मां आराधना गरबा मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में सभी प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें शिवालय समिति और व्यापार महासंघ के पधाधिकारियों ने सहभागिता की है तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार महासंघ अध्यक्ष संदीप सिंह जादौन ने संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्री, शक्ति स्वरूपा माता रानी की आराधना का महापर्व है, जो मां आराधना गरबा मंडल द्वारा शानदार प्रस्तुतियां के माध्यम से गरबा नृत्य के माध्यम से बखूबी मनाया जा रहा है। अतिथियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप मे व्यापार महासंघ अध्यक्ष संदीप सिंह जादौन, शिवालय समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद व्यास, सुरेश पाटीदार, संजय चौहान, भरत भावसार, महेंद्र मिश्रा, पुखराज सोनी, लक्ष्मी नारायण चौहान, चंचल नागोता डॉ. पवन यति, सचिन पाटीदार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।