BREAKING NEWS
KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 11:49 am
KHABAR : विधायक डंग और नपाध्यक्षा यादव के प्रयासों से वन विभाग करेगा नगर वाटिका का निर्माण, सार्वजनिक दशहरा मैदान पर होगा सौंदर्यीकरण, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

शामगढ़। गंदगी और कचरे के ढेर के लिए पहचाने जाने वाले परासली रोड की जल्द दशा और दिशा दोनो बदलने वाली हैं और ये सब कुछ संभव हो पा रहा है नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव व विधायक हरदीप सिंह डंग के प्रयासो से, ट्रंचिंग ग्राउंड के पास सार्वजनिक दशहरा मैदान पर वन विभाग द्वारा 4 हेक्टेयर भूमि पर नगर वाटिका का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 19 लाख रुपये की राशि वन विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है निर्माण कार्य मे निर्माण एजेंसी भी वन विभाग ही रहेगा। लंबे अरसे से विधायक हरदीप सिंह डंग और नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव नगर के सौंदर्य करण और विकास के लिए प्रयासरत थे जिसके फल स्वरुप यह योजना शामगढ़ को मिली है नगर वाटिका योजना में वन विभाग द्वारा चार हेक्टेयर भूमि में बाउंड्री वॉल की जाएगी आने और जाने के लिए दो गेटों का निर्माण होगा बाउंड्री वॉल के पास  पेड़ लगाए जाएंगे जबकि मैदान में 15 मीटर की दूरी पर भी पेड़ लगाए जाएंगे साथ कि टाइल्स से पथवे बनाया जाएगा बैठने के लिए कुर्सी के साथ वटिका के एक हिस्से में सोंदर्य डोम बनाया जाएगा और वटिका में सोंदर्यकरण किया जाएगा। नगर वाटिका निर्माण के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू हो जाएगा गुरुवार को वन विभाग की एसडीओ  सरोज रोज़, रेंजर शौर्य खरे, डिप्टी रेन्ज बीएस चौहान सहित वन कर्मचारियों की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय जलकल व स्वच्छता सभापति बंटी अश्क़, मंडल महामंत्री ईश्वर तंवर, पंजाबी दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष सुंदर कालरा, प्रवीण खन्ना, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष राम सिंह गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE