मंदसौर। शहर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में रखी दान पेटियों की गणना गुरुवार को पूरी हुई। करीब डेढ़ महीने बाद दान पेटियों को खोला गया, जिसमें मंदिर प्रबंध समिति, प्रशासन और ट्रेजरी अधिकारियों की मौजूदगी रही।
दान पत्रों की गणना दो दिनों तक चली। पहले दिन बुधवार को 12 लाख 24 हजार 500 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई। दूसरे दिन गुरुवार को 6 लाख 79 हजार 713 रुपए की राशि मिली। इस तरह कुल दान राशि 19 लाख 4 हजार 213 रुपए तक पहुंच गई। इसके साथ ही 40 ग्राम चांदी के छोटे आभूषण और विदेशी मुद्रा भी मिली, जिन्हें भक्तों ने बाबा पशुपतिनाथ को अर्पित किया। मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि दान पेटियों को लगभग 40 दिन बाद खोला गया है।