मंदसौर। शहर के कॉलेज ग्राउंड परिसर में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। वाहन चालकों के लिए सूचना भी जारी कर दी गई है।
पार्किंग के स्थान-
1. चार पहिया वाहन के लिए- जैन कॉलेज परिसर, डायट परिसर, लॉ कॉलेज मैदान, जिला पंचायत केंपस पर कार तथा अन्य वाहन पार्क कर सकेंगे।
2. दो पहिया वाहन के लिए- गर्ल्स कॉलेज वाहन पार्किंग, कुशाभाऊ ठाकरे, ऑडिटोरियम परिसर तथा राजीव गांधी कॉलेज पार्किंग का उपयोग करें।
मार्ग डायवर्सन-
1. श्रीकोल्ड चौराहे से लेकर जैन कॉलेज तक का मार्ग सिर्फ दो पहिया वाहनों की आवाजाही हेतु उपलब्ध रहेगा, अन्य सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा ।
2. बड़े वाहन जैसे बस, लोडिंग वाहन आदि नया कलेक्ट्रेट मार्ग से बायपास तथा रामटेकरी से बाईपास मार्ग पर डाइवर्ट किए जाएंगे।
3. जैन कॉलेज से श्री कोल्ड चौराहे तक के मार्ग का उपयोग दशहरा उत्सव के अतिरिक्त आम आवाजाही में ना करें तथा किटियानी होकर आना-जाना करें।
निवेदन है कि रावण दहन देखने के लिए जहां तक संभव हो दो पहिया वाहन से आए तथा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में सहयोग दें। यह व्यवस्था संध्या 5.00 बजे से रावण दहन तक प्रभावी रहेगी।