BREAKING NEWS
KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 1:22 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बरसात, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते मौसम बदला हुआ है। इसी के चलते जिले में गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज शुक्रवार को भी जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। 13 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) आने वाले दिन में डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे एमपी में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से भी ऐसा मौसम बना हुआ है।

रावण दहन के बाद लौटेगा मानसून-
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी, 11, 12 और 13 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब दशहरे के बाद ही मानसून की विदाई होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है। मौजूदा सिस्टम की वजह से इस बार भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

अक्टूबर माह के अंत में बढ़ेगी ठंडक-
मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी कमी आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE