नीमच। शहर के दशहरा मैदान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम शाम 7 बजे से आयोजित होगा। 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के कार्यक्रम में 51 फीट के रावण और 41-41 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का अतिथियों द्वारा दहन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इन पुतलों का निर्माण पिछली पांच पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार द्वारा किया जा रहा है। दशहरा उत्सव कार्यक्रम में रंगारंग आतिशबाजी, कालिका माता की परिक्रमा और स्वांगधारियों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। राम जी की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ स्वांग धारियों को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। दशहरा उत्सव को लेकर समिति और प्रशासन द्वारा तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।
बताते चलें कि दशहरा उत्सव द्वारा अयोजित कार्यक्रम में शहर और आसपास से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।