BREAKING NEWS
बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 1:59 pm
BIG NEWS : सिंधिया परिवार का राजसी दशहरा, बेटे के साथ शाही पोशाक में नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, शस्त्र की पूजा कर देवघर में की पूजा अर्चना, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम है। इसी बीच ग्वालियर में भी सिंधिया परिवार का राजसी दशहरा अपने आप में निराला होता है। दशहरे के मौके पर सिंधिया परिवार रियासत कालीन राजसी वेशभूषा में निकलता है।


सिंधिया राजवंश के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरा पर गोरखी स्थिति देवघर में रियासतकालीन शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया राजसी वेशभूषा पहनकर देवघर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक देवघर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सिंधिया रियासतकालीन शस्त्र और निशान का पूजन किया।


पूजन के बाद सिंधिया ने महा आरती की, यहां सिंधिया रियासतकालीन परंपरा के तहत राज दरबार लगाया गया। जिसमें सिंधिया रियासत के सरदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया का स्वागत किया। शस्त्र-पूजा अर्चना के बाद सिंधिया ने दशहरे की शुभकामनाएं दी और कहा कि, दशहरे के शुभ अवसर पर मेरी तरफ से हमारे सभी प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


यह असत्य पर सत्य की जीत का दिवस है, न्याय की जीत का दिवस है। हम सब आज के दिन प्रेरणा ले कि हमारे क्षेत्र के लिए हमारे प्रदेश के लिए हमारे देश के लिए विकास और प्रगति में हम अपना योगदान दे पाए। ताकि आने वाले दिनों में हमारा देश विश्व पटल पर अग्रसर हो और इसी विचारधारा से हमें अपनी पूर्ण जिंदगी बितानी चाहिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE