BREAKING NEWS
बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 2:31 pm
KHABAR : विजयादशमी के पर्व पर सिंगोली कस्बे में निकला आरएसएस का पथ संचलन, स्कूल परिसर में हुआ बौद्धिक, पढे़ महबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में शनिवार को विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन निकाल कर अपना 99 वा स्थापना दिवस मनाया। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में संघ पदाधिकारियों ने बौद्धिक संपन्न कराया।


शनिवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार स्वयं सेवक पूरे अनुशासन के साथ संघ के पथ संचलन में शामिल हुए। इससे पूर्व प्रातः 8 बजे सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ कार्यकर्ता पूर्व वेशभूषा में एकत्रित हुए। जहां कतारबद्ध खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया तथा धर्म ध्वजा फहराने के बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान कस्बे में जगह-जगह नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस बार अभिनव प्रयोग के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जेसीबी पर चढ़कर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ता कंधे पर डंडा रखकर कदम ताल करते चल रहे थे।जबकि आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बजाते चल रहे थे। अंत में करीब 11 बजे पुनः सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पहुंचे पथ संचलन का समापन हुआ।


पथ संचलन से पूर्व स्कूल परिसर में संघ पदाधिकारी एवं समग्र ग्राम विकास जिला सह संयोजक अनील जी मालवीय ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE