रतलाम। विजयादशमी पर पुलिस लाइन में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने शस्त्रों की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर महापौर प्रहलाद पटेल और कलेक्टर राजेश बाथम ने कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी। पूजा के बाद पुलिसकर्मियों ने हर्ष फायर किया।
वैदिक पूजा पाठ के साथ मंत्री काश्यप, महापौर पटेल, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने हवन कुंड में आहूति दी।
सभी ने एक-एक कर शस्त्रों और वाहनों की पूजा की। यह पहला मौका था जब दशहरा पर्व पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शस्त्रों की पूजा की गई।