रीवा। विजयादशमी के अवसर पर रीवा में आज (शनिवार) डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने शस्त्र पूजन कर उन्हें माथे से लगाया। इस अवसर पर मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति समेत पुलिस महकमे के अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूजन के बाद राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि समाज की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी हैं। शास्त्र हमारी सांस्कृति को बचाते हैं और शस्त्र दुष्टों का विनाश करते हैं। शास्त्र के साथ शस्त्र की जरूरत है। आज के दिन रावण दहन के साथ समाज में फैली विकृतियों और कुरीतियों का भी दहन होना चाहिए। यह पर्व भगवान राम से जुड़ा हुआ है जिसे हर्षाेल्लास से मनाया जाता है।