भगवानपुरा। भगवानपुरा प्रखंड का शस्त्र पूजन कार्यक्रम ग्राम बन्हेर में संपन्न हुआ जिसमे विभाग मंत्री मनोज जी वर्मा का उद्बोधन हुआ जिसमे आपके द्वारा सनातन परम्परा में शस्त्र पूजन का महत्व समझाते हुए कहा की शस्त्रों का पूजन आज की युवा पीढ़ी भूल गई हे जो हमारे पुरखों के पुरुषार्थ का प्रमाण है शास्त्र के साथ शस्त्र भी आज की युवा पीढ़ी सीखे जिसमें भगवानपूरा प्रखंड मंत्री लोकेंद्र राजपूत उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन स्वप्निल त्रिवेदी ने किया जिसमे राकेश गोलकर लोकेश गोलकर विकास शर्मा अरुण राठौड जितेंद्र कछवाहे संजू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।