BREAKING NEWS
KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 4:57 pm
KHABAR : शारदीय नवरात्रि का समापन, भक्तों ने दी मां नवुदर्गा को विदाई, नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर किया मूर्तियों का विसर्जन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद आज श्रद्धालु नगर पालिका द्वारा निर्धारित जगहों पर माताजी की मूर्ति का विसर्जन करने पहुंच रहे हैं। बड़ी मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक ढोल नगाड़े और बैंडबाजों के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए वाहनों के माध्यम से लाया जा रहा है। यहां पूजा अर्चना की जा रही है। उसके बाद मूर्तियों को पानी में विसर्जित किया जा रहा है। 
नगरपालिका द्वारा नीमच में संजीवनी तालाब, शिवघाट, नीमच सिटी में मठ और हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर बांध पर विसर्जन के लिए पाइंट बनाए गए हैं। संजीवनी तालाब पर 15 बाय 15 और दस फीट गहरा विसर्जन कुंड शुद्ध जल डालकर बनाया गया है। यहां छोटी बड़ी मिलाकर करीब 400 मूर्ति विसर्जित की जा चुकी है। नगरपालिका और प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि नौ दिन माता की आराधना और उपासना में कहां बीत गए, पता ही नहीं चला। भावुक मन से श्रद्धालुओं ने कहा कि आज माताजी की प्रतिमा को विसर्जित करते हुए दिल बहुत भारी है। एकदम सन्नाटा पसर जाएगा। सूनापन महसूस होगा। वहीं भक्तों ने ‌कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में खुशहाली हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE