BREAKING NEWS
KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 5:07 pm
KHABAR : विजयादशमी और स्थापना दिवस पर आरएसएस ने निकाला पथसंचलन, क्षत्रिय समाज ने निकाली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस और विजय दशमी के अवसर पर संघ ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवकों का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पथ संचलन के बाद स्वयं सेवकों ने एक दूसरे सहित जिलेवासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दीं।


गौरतलब है कि विजयादशमी के ही दिन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी।


तात्याटोपे खेल मैदान से निकाला गया पथ संचलन
पथ संचलन के लिए सुबह 8 बजे सभी स्वयं सेवक तात्याटोपे खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से पथ संचलन की शुरुआत हुई। यहां स्वयं सेवक कतारों में अस्पताल चौराहा, राजेश्वरी रोड़, गुरुद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा, राजपुरा रोड़ भैरों बाबा मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, झांसी तिराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड होते हुए वापस तात्या टोपे खेल परिषर पंहुचे। यहां पहुंचकर पथ संचलन का समापन किया गया।


क्षत्रिय समाज ने निकाली विशाल रैली
विजयादशमी के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने भी विशाल श्रीराम शोभा यात्रा निकाली। इस शोभायत्रा में सैकड़ों के संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए। बेटियों ने भी इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत चिंता हरण मंदिर से हुई। इसके बाद माधव चौक होते हुए कोर्ट रोड, अस्पताल रोड, अग्रसेन चौक होते हुए, दुर्गादास चौक पर माल्यपर्ण करते हुए लवकुश वाटिका हीरो होंडा शोरूम के पास पहुंची। यहां श्री राम शोभा यात्रा का समापन हुआ। यहां क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन किया। इस रैली में क्षत्रिय युवा संगठन शिवपुरीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना भी शामिल हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE