BREAKING NEWS
KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 5:14 pm
KHABAR : सांसद-विधायक ने पहली बार थानों में की शस्त्र पूजा, पुलिस लाइन में एसपी, एएसपी ने किया हर्ष फायर, कदमताल मिलाते चले स्वयं सेवक, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। स्वयंसेवक नर्मदापुरम में विजयादशमी पर्व शनिवार पुलिस लाइन समेत जिलेभर के थानों में शस्त्र पूजा हुई। थानों में पहली बार राज्यसभा सांसद, विधायकों ने शस्त्र पूजन किया।


पुलिस लाइन में एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, एएसपी आशुतोष मिश्रा, पुलिस लाइन निरीक्षक, डीएसपी समेत पुलिस अफसरों ने शस्त्र और वाहनों को पूजा। पूजन, आरती के बाद एसपी, एएसपी, डीएसपी ने राइफल से हर्ष फायर किया।


करणी सेना व हिंदूवादी संगठनों ने भी अलग-अलग स्थानों पर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा पथ संचलन निकाला गया। सुबह 10.30 बजे एसएनजी ग्राउंड में स्वयं सेवक एकत्रित हुए। यहां प्रां संघचालक अशोक पांडे का बौद्धिक हुआ। दोपहर 12 बजे शुरू हुए पथ संचलन में करीब 700 स्वयं सेवक कदमताल मिलाते हुए शहर में निकले।


जगह-जगह फूलों से स्वागत
पथ संचालन एसएनजी ग्राउंड से एसपी ऑफिस तिराहा, विवेकानंद घाट, मीनाक्षी चौक, एनएमवी तिराहा, सातरस्ता, बालागंज, हलवाई चौक, ताराहता, सराफा चौक, मोरछली चौक, एकता चौक, गांधी चौक होते हुए वापस एसएनजी ग्राउंड पहुंचा। जहां पथ संचलन का समापन हुआ। जगह-जगह स्वयं सेवकों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।


शाम को होगा रावण दहन
शाम 4.30 बजे से दशहरा मैदान पर रावण वध की लीला का मंचन होगा। 6 बजे 35 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। बारिश से बचाने के लिए पॉलीथिन से ढंका रहेगा। रात्रि में भजन संध्या में मां कालका ग्रुप बैतूल देवी जागरण की प्रस्तुति देगा।


हर्बल पार्क में बने कुंड में विसर्जित हो रही प्रतिमाएं
शनिवार दोपहर में मूर्तियों का विसर्जन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलेगा। डोल-तासों के साथ दुर्गा उत्सव समितियां मां दुर्गा को विसर्जित कर रही हैं। विसर्जन के लिए नर्मदा नदी किनारे हर्बल पार्क पर कृत्रिम कुंड बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE