देवास। विजयादशमी पर्व पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपत उपाध्याय, एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया और अन्य पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान और मन्त्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने वाहनों की पूजा-अर्चना भी गई।उल्लेखनीय है कि विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन के साथ वाहनों और मशीनरी के पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सीएम के निर्देश पर शनिवार को देवास पुलिस लाईन में पहली बार शस्त्र पूजन में हाटपीपल्या विधायक भी अधिकारियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हवाई फायर भी किए गए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विजयादशमी के अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए बताया कि दशहरे पर वाहन और शस्त्र पूजन की हमारी परंपरा रही है। आज उसी के संदर्भ में विधायक हाटपीपल्या और एसपी के साथ यहां पर शस्त्र पूजन किया गया।एसपी सम्पत उपाध्याय ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार विधि विधान के साथ हमारे यहां पर शस्त्र पूजन किया गया है और पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई है इसके साथ ही हर्ष फायर भी किया गया है।