BREAKING NEWS
KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 7:25 pm
KHABAR : पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की होगी तृतीय काउंसलिंग, दस्तावेजों का परीक्षण के लिए समिति का गठन करने के आदेश जारी, पढ़े खबर

Share On:-

धार। पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की तृतीय काउंसलिंग के अंतर्गत 28 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से अभ्यर्थी का सत्यापन तथा दस्तावेजों का परीक्षण किया जाने हेतु  जिला पंचायत सभागृह, (जनसुनवाई हॉल) कलेक्टर कार्यालय परिसर, धार निर्धारित किया  है।  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अभ्यर्थी का सत्यापन तथा दस्तावेजों का परीक्षण के लिए समितियों का गठन जाने का आदेश जारी किया है। 
इसके लिए कलेक्टर मिश्रा ने 2 दल एवं एक रिजर्व अध्यक्ष, ST-SC सदस्य एवं तकनिकी सहायक समिति दल का गठन किया जाकर  उक्त समिति के अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन तृतीय काउंसलिंग हेतु MPONLINE द्वारा तैयार किये गये पोर्टल WWW.pre.mponline.gov.in के माध्यम से शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अंतर्गत 28 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागृह, (जनसुनवाई हॉल) कलेक्टर कार्यालय परिसर एल प्रातः 10.00 बजे से किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा निर्धारित साफ्टवेअर में संबंधित अभ्यर्थियों का सत्यापन तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण MPONLINE पोर्टल के माध्यम से किया जावेगा। इसके लिये आवश्यक उपकरण दल प्रभारी को उपलब्ध करवाया जाने तथा उक्त समितियों को नेट कनेक्शन आदि अन्य तकनिकी सुविधाएँ काउंसलिंग स्थल पर उपलब्ध करवाया जाने व समितियों को निर्धारित प्रकिया से अवगत कराने का दायित्व लोक सेवा प्रबंधन कपिल राणे व सहायक ई-गवर्नेस, प्रतीक यादव को सौपा गया है।  संबंधित अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख से समन्वय स्थापित कर Login ID तथा Pass Word जो आयुक्त, मू-अभिलेख, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा अधीक्षक भू-अभिलेख को पृथक से प्रदान किया गया है, का उपयोग गोपनीय रूप से करते हुए कार्य सम्पादित करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE