चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ नगर व खंड का संघ स्थापना दिवस विजयदशमी पर 13 अक्टूबर को संचलन निकाला जाएगा। 1925 में नागपुर में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी। आगामी वर्ष में संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा। इस वर्ष पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों के साथ ही समाजजनों में भी उत्साह है। इसे लेकर स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। कई स्वयंसेवकों ने नई गणवेश भी तैयार की है। चित्तौड़ नगर व खंड के सभी इकाइयों से यहां पर संख्या आने वाली है। संघ के घोष विभाग द्वारा भी संचलन के लिए मेहनत की जा रही है। कार्यक्रम प्रसिद्ध समाजसेवी व लेखक हनुमान सिंह राठौड़ भी पाथेय मिलेगा। जिला संघ चालक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने बताया कि संचलन महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय से आरंभ होकर सिंधु सर्कल से सिंधी कॉलोनी, बाबा रामदेव जी मंदिर प्रताप नगर, फवारा चौक, सब्जी मंडी, ए.यू.स्मॉल बैंक चौराहा, आदर्श कॉलोनी, तेजाजी चौक, मीठा राम जी का खेड़ा, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय (स्टेशन गर्ल्स), सिद्धार्थ पार्क पंचवटी, हनुमान मंदिर पंचवटी, नाकोड़ा होटल सिटी, मुख्य मार्ग सेती, नाकोड़ा होटल से राजकीय महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में समापन होगा।