मनासा। आज दशहरे के पावन अवसर पर पुलिस थाना मनासा में क्षेत्रीय विधायक माधव मारू द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीओपी विमलेश उइके, थाना प्रभारी एसके यादव और पुलिस स्टाफ ने भी शस्त्र पूजन में भाग लिया। सभी ने एकत्र होकर शस्त्रों का पूजन किया और दशहरे के इस पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।