नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी समिति नीमच के कांफ्रेंस हॉल में केन्द्र सरकार की स्पाइसेज, एक्सपोर्ट, सब्सिडी स्कीम से संबंधित समस्त जानकारियों हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्पाइसेज बोर्ड कोच्चिन की तरफ से आशीष जायसवाल असिस्टेंट डायरेक्टर मार्केटिंग स्पाइसेज बोर्ड गुना द्वारा मंडी समिति, नीमच के लहसुन एवं अन्य उपज क्रेता व्यापारियों को उक्त संबंध में उपज के एक्सपोर्ट एवं केन्द्र सरकार के द्वारा मिलने वाली सब्सिडी संबंधी कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, जिससे व्यापार में अधिक प्रगति एवं सहायता मिल सके। सेमिनार की अध्यक्षता मंडी सचिव उमेश कुमार बसेड़िया शर्मा द्वारा की गई।