नीमच। जिले की नवीन मंडी डूंगलावदा-चंगेरा में कृषि उपज गेहूं, प्याज की नीलामी के अतिरिक्त लहसन एवं अन्य कृषि उपजों की नीलामी का कार्य दिनांक 05.11.2024 से प्रारम्भ किया जाना था। लेकिन परिसर में एलटी लाईन और ट्रांसफार्मर का कार्य समय पर पूरा नहीं होने के कारण यह कार्य अभी शुरू नहीं हो पा रहा है।
नवीन उपयंत्री (विद्युत) श्वेता जैन ने बताया कि उनके द्वारा नवीन मंत्री प्रांगण में एलटी लाईन एवं ट्रांसफार्मर कार्य के लिए मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नीमच को बार-बार पत्र प्रेषित किये जाने के उपरांत भी वर्तमान तक उक्त कार्य नहीं होने के कारण नवीन मंडी में बैंक का शिफ्टिंग कार्य पूर्ण नहीं होने से मंडी व्यापारी संघ की मांग अनुसार नीलाम कार्य अन्य आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है एवं पुर्वानुसार नवीन मंडी डूंगलावदा, चंगेरा में कृषि उपज गेहूं व प्याज तथा मुख्य मंडी में अन्य सभी उपजों की नीलामी का कार्य चालू रहेगा।
अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि आगामी समय में पृथक से सूचना जारी किये जाने के पश्चात ही उपरोक्त कृषि उपज नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा, चंगेरा में विक्रय हेतु लावे। साथ ही समस्त मंत्री कृत्यकारी सूचित होवे।