BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 1:41 pm
BIG NEWS : नीमच की चंगेरा स्थित नई कृषि उपज मंडी और 15 लाइसेंसधारी लहसुन व्यापारी, जब नहीं मिला भूखंड तो खोला मोर्चा, कलेक्टर के नाम सौंपा आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की चंगेरा स्थित नई कृषि उपज मंडी में 15 लाइसेंस धारी लहसुन व्यापारियों ने भूखंड की मांग की है। व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर कहा है कि हम 15 लाइसेंसधारी लहसुन व्यापारियों को भूखंड नहीं मिला है। जिसकी वजह से नई मंडी में व्यापार करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि लहसुन मंडी को 30 नवंबर से नई कृषि मंडी चंगेरा में शिफ्ट करना प्रस्तावित है। व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास नीलाम में क्रय विक्रय किए गए माल को रखने की सुविधा नहीं है। लागत ज्यादा होने से घटना दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी। क्रय किए गए लहसुन का वर्तमान स्थान पर भुगतान किए जाने से किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 

व्यापारियों ने कहा है कि हम सभी व्यापारी अभी मंडी के बाहर गोदाम किराए पर लेकर व्यापार कर रहे हैं। नई मंडी के आसपास व बाहर कोई सुविधा नहीं है, जिसे हम किराए पर ले सकें। व्यापारियों ने यह भी कहा है कि हम सभी लहसुन मंडी को नई मंडी चंगेरा में शिफ्ट करने के पक्ष में हैं। 15 व्यापारियों की मांग है कि हमें जल्द से जल्द भूखंड उपलब्ध करवाने के आदेश प्रदान किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE