नीमच। शहर की नवीन कृषि उपज मंडी का आज एसडीम ममता खेड़े, मंडी सचिव उमेश बसेड़िया,मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया। चूंकि नवीन कृषि उपज मंडी में लहसुन सहित अन्य उपज की नीलामी का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की बात लगातार कही जा रही है। इसी संबंध में आज एसडीम ममता खेड़े ने नवीन मंडी को लेकर एक बैठक भी की।
उन्होंने बताया कि बैंक की शाखा को लेकर थोड़ा विलंब हो रहा है। मंडी शिफ्टिंग को लेकर किस तरह की बाधाएं दरपेश आ रही है,आज इसका जायजा लिया गया है। व्यापारियों के करीब 95ः गोदाम तैयार है। जिनके गोदाम तैयार नहीं हुए हैं, उन्हें वार्निंग दे दी गई है। सुरक्षा और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्थाएं है। नालियों और निर्माण को लेकर छोटी मोटी परेशानियां है,जिसे तुरंत हल कर लिया जाएगा।नवीन मंडी में गेहूं और प्याज के नीलामी का कार्य पहले से ही जारी है। अन्य उपज की नीलामी के प्रारंभ करने का अंतिम निर्णय कलेक्टर करेंगे। संभावना बताई जा रही है कि माह के अंत तक या दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में लहसुन सहित अन्य उपज की नीलामी का कार्य नवीन मंडी में शुरू हो जाएगा।