नीमच। शहर की चंगेरा स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में प्याज की लगातार आवक जारी है। यदि आज की बात की जाए तो कृषि उपज मंडी में चार हजार से अधिक बोरी की आवक रही। प्याज के भाव लगातार बेहतर बने रहने से किसानों में उत्साह दिखाई दिया। आज नीमच मंडी में प्याज के भाव 2500 से लेकर 4800 तक रहे। बहुत खराब क्वालिटी के प्याज के भाव 1500 रहे। कुछ किसानों का कहना है कि लागत को देखते हुए भाव में थोड़ा सा और तेजी होना चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भावों में और तेजी बनी रहेगी। इस वर्ष प्याज की पैदावार अपेक्षाकृत कम हुई है। यदि आवक की बात की जाए तो मंडी में आवक औसत है। किसान और व्यापारी दोनों मंडी प्रशासन की व्यवस्था से भी प्रसन्न दिखाई दिए।