शाजापुर। जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में आज कुल 16535 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 4949 क्विंटिल हुई। जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4645 रूपये तथा मॉडल भाव 4320 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
इसी प्रकार शुजालपुर मंडी में कुल आवक 4792 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4560 रूपये तथा मॉडल भाव 4310 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
कालापीपल मंडी में कुल आवक 4050 क्विंटल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4372 रूपये तथा मॉडल भाव 4225 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
अकोदिया मंडी में कुल आवक 1606 क्विंटल, न्यनूतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4390 रूपये तथा मॉडल भाव 4250 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
मो. बड़ोदिया मंडी में कुल आवक 680 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम भाव 4295 रूपये तथा मॉडल भाव 4150 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
मक्सी मंडी में कुल आवक 458 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3000, उच्चतम 4450 तथा मॉडल भाव 4280 रूपये प्रति क्विंटल रहा।