अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाव पर बाढ़-आपदा जैसी घटनाओं से बचाव एवं परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस,होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम का मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण के अवसर पर पुलिस, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आपदा में फंसे व्यक्तियों को बचाने का अभ्यास किया गया। जिसमें टीम द्वारा ड्राइव रेस्क्यू, बोट के माध्यम से पानी में डूबते हुए व्यक्ति का रेस्क्यू, बाढ़ की स्थिति में टापू पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही का मॉकड्रिल किया गया। इस अवसर पर बाढ़-आपदा बचाव संबंधी उपकरणों के माध्यम से मॉकड्रिल किया गया। जिला प्रशासन बाढ़-आपदा जैसे हालातो से निपटने के पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला होमगार्ड का बल पूरी तरह से प्रशिक्षित है। मॉकड्रिल के दौरान बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल व सहायता दल के रूप में बटकर जवानों ने सफलतापूर्वक राहत व बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। आपदा में फंसे लोगों को किस तरह विकट परिस्थितियों से किस तरह बचाया जा सकता है। साथ ही पीड़ितों को समय पर किस प्रकार सहायता पहुँचाई जा सकती है, इसका अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया,पूर्व विधायक अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कंवर,एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी,जिला कमांण्डेट होमगार्ड राघवेन्द्र शर्मा,एसडीओपी विवेक शर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान,पत्रकार तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।