शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत पर माधव चौक चौराहे पर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं मोदी है तो मुमकिन के नारे लगाए गए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने महाराष्ट्र विधानसभा में मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का परिणाम बताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव मे प्रचंड जीत एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, परिणाम बता रहे हैं।