चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के बोजुंदा में स्थित अति प्राचीन और चमत्कारिक तीर्थ स्थल श्री काल भैरव मंदिर पर काल भैरव अष्टमी पर्व पर दो दिवसीय श्री काल भैरव जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें विभिन्न आयोजनों में कई गणमान्य जन्म प्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित हुए। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शनिवार को कालाष्टमी पर निकटवर्ती ग्राम बोजुन्दा में पोलेटेक्नीक महाविद्यालय के समीप स्थित काल भैरव मंदिर पर काल भैरव जन्मोत्सव के तहत आयोजित हवन, भजन संध्या व महाआरती में सम्मिलित होकर काल भैरव का आषीर्वाद प्राप्त करते हुए चित्तौडगढ़ व देश वासियो की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने अपने संबोधन में काल भैरव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि काल भैरव की कृपा से सम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले में हमेशा खुशहाली, सुख- शांति व अमन-चेन व्याप्त रहा है। उन्होने उपस्थित श्रद्धालुओ से काल भैरव के दर्शन का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान विधायक आक्या ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर पुजारी बाबुलाल जटिया, पत्रकार मनोहर अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, संजय खाबिया, जगदीश चंद्र चारण दादु, अमित दशोरा, कालु लौहार, धीरज नाहटा कुकड़ेश्वर , कमलेश पारीक, दीपक जोशी व धीरज भट्ट, आदि ने आगुंतको का स्वागत किया।