जबलपुर। उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने आज डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्र. 37 एवं महाराजा अग्रसेन वार्ड क्र. 35 में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन की मंशा है कि जनता को उनके निवास के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इसी तारतम्य में आज मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण कार्य किया गया। इससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में क्षेत्रीय जनता के लिए 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 80 प्रकार की खून जांचो की सुविधा के साथ 208 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेगीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे 5-एस पर काम कर रहे हैं जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेवा और संस्कार हैं। इस लोकार्पण कार्यक्रम मे क्षेत्रीय पार्षद अदिति बाजपेयी, कमलेश अग्रवाल, मधुवाला राजपूत, मोनिका सिंह, प्रतिभा भापकर, अतुल वाजपेयी, शंकर श्रीवास्तव, नितिन पाण्डे, सुधा तिवारी, प्रदीप ड्योड़िया, अजय तिवारी, सुबोध साहू, पुष्पराज पाण्डेय, आयुष चौबे, मुकेश यादव, विजय उपाध्याय, राजेश तिवारी, सारिका राय, श्वेता गोंटिया, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी अजय कुरील, डॉ राकेश पहाड़िया, डॉ केशव कुमार, डॉ स्वप्निल मौर्य, डॉ आयुषी , रविशंकर कोष्टा, विकास श्रीवास्तव, तापोषी मंडल, अलोक अग्निहोत्री, नरेंद्र पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।