जबलपुर। नए बिजनेस आइडिया के साथ नया उद्यम स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों की सहायता के लिये कलेक्टर कार्यालय में स्थापित निवेश प्रोत्साहन केंद्र में मंगलवार 26 नवम्बर को कॉफी विद एक्सपर्ट्स का कार्यक्रम लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर होगा। कॉफी विथ एक्सपर्टस के इस कार्यक्रम में जबलपुर में फार्मा लॉजिस्टिक्स में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा इस सेक्टर को प्रोत्साहन देने की शासन की नीतियों की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में एक्सपर्ट के रूप में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, एनएचएआई, जीएसटी विभाग के अधिकारी, वित्त सलाहकार एवं उद्यमी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञात हो कि निवेश को प्रोत्साहन देने और जबलपुर में औद्योगिक इकाई स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को सहूलियत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किये गये निवेश प्रोत्साहन केंद्र में कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत प्रत्येक मंगलवार को कॉफी विद एक्सपर्टस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।