BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 1:33 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन ने किया धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर समिति प्रबंधकों की बैठक का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन द्वारा धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सभी समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें धान उपार्जन के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन के जिला प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने वारदाना को लेकर प्रक्रिया को स्पष्ट किया।वेयर हाउस में समुचित बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन व्यवस्था, किसानों की पहुंच, तुलाई के विभिन्न मुद्दों सहित वेयर हाउस में सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी उपायुक्त सहकारिता प्रशांत कौरव द्वारा पारदर्शी तरीके से उपार्जन का कार्य के बारे में जानकारी दी। बैठक में खाद्य आपूर्ति नियंत्रक डिप्टी व कलेक्टर कुलदीप पराशर द्वारा उपार्जन प्रक्रिया में आने वाली तात्कालिक समस्याओं को लेकर समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली और पीओएस मशीन को लेकर शासन के नवीनतम निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए। पराशर ने वेयर हाउस के मैपिंग की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में उपार्जन की इस बार की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जाना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE