मनासा। क्षेत्र के विद्या सागर पब्लिक स्कूल भाटखेड़ी में रविवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य स्कूल में बच्चों को आत्मनिर्भरता की सीख देना है। बच्चों ने अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ और खेल खिलौने सहित अन्य प्रकार की दुकान लगाई और सामानों की बिक्री की। सर्व प्रथम अथिति के रूप में आए ग्राम सरपंच वरिष्ठजन व प्रेस क्लब मनासा के सभी पत्रकारगण द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर दिप प्रज्वलित कर माला पहना कर व फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। व सभी अथितियो ने अपने उद्बोधन में बच्चो के इस आयोजन की सराहना की। उसके बाद सभी अथितियो ने शिक्षकों के साथ बाल मेले में हर स्टॉल पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। जिसमे बच्चो के अभिभावक भी शामिल हुए बच्चों ने भी मेले में स्टॉल लगाकर नया अनुभव प्राप्त किया। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। हर क्लास से एक स्टॉल लगाया गया। स्कूल के प्राचार्य ने बताया की बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हमने एक कक्षा की एक स्टॉल लगवाई थी जिसमें बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाए। स्टॉल पर वाहन पार्किंग व साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, इसके साथ खाद्य पदार्थों की कीमत ज्यादा नहीं रखी। मेले में आए अथितिगणो ने स्कूल की तमाम व्यवस्थाएं और बच्चों के हुनर को देखकर काफी तारीफ भी की है।