उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के दौरान भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व जलाभिषेक भी किया।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के हाथ जोड़कर प्रणाम किया, मस्तक पर तिलक लगाया। चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक किया और उसके बाद भस्म आरती के दौरान पर बाबा महाकाल के श्रृंगार को अपने मोबाइल से शूट करते भी देखे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।