BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 2:37 pm
NEWS : विधायक आक्या ने मुनिराज के सानिध्य में 21 दिव्यांगजन को वितरीत की ई-साईकिल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने रविवार को आचार्य श्री सुनिल सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में 21 दिव्यांगो को बैट्री युक्त साईकिल का वितरण किया। विधायक आक्या रविवार को कृषि उपज मण्डी (अयोध्या नगरी) में आचार्य श्री सुनिल सागर जी मुनिराज के पंच कल्याणक महोत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होने आचार्य श्री के चरणो मेें श्रीफल भेंटकर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया साथ ही प्रवचन का लाभ भी लिया। इस दौरान विधायक आक्या ने आचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में विधानसभा क्षैत्र के 21 दिव्यांगो को बैट्री युक्त साईकिल व हेलमेट का वितरण किया।


इससे पूर्व गत 5 सितम्बर को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने अपने जन्मोत्सव पर विधानसभा क्षैत्र के 40 दिव्यांगो को बैट्री युक्त साईकिल का वितरण किया गया था। उस दौरान अनेक दिव्यांगजनो द्वारा बैट्री युक्त साईकिल की मांग की गई थी। रविवार को आचार्य श्री सुनिल सागर जी मुनिराज एवं मुनिसंघ के पावन सानिध्य में 21 बैट्री युक्त साईकिल व हेलमेट का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहां कि उनके विधानसभा क्षैत्र का कोई दिव्यांग बैट्री युक्त साईकिल व अन्य सहायक उपकरणो से वंचित नहीं रहेगा। 

 
इस अवसर पर सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष पारसमल जैन, पंच कल्याण महोत्सव समिति अध्यक्ष ज्ञान सागर जैन, महावीर रमावत मधुवन, विश्वनाथ टांक, झमकलाल सुखवाल, रवि विराणी, राजन माली, चुन्नीलाल माली, पिंटु मोदी, कमलेश आमेरिया, नीरज सुखवाल, विपिन सिंह, अनिल भटनागर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE