रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नवल गिरी का बड़ा बयान सामने आया है। कहा- विश्व के सारे हिंदू एक हो जाओ, हिंदू राष्ट्र बनाने का समय आ गया है एक होकर रहे। सरकार को सख्त जनसंख्या कानून बनाना चाहिए और जब तक कानून नहीं बनता तब तक हर हिंदुओं को भी अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें। संगठित रहने के लिए अपनी जनसंख्या को बढ़ाने का समय आ गया है। वे कोर्ट के आदेश पर संभल की जामा मस्जिद का पांचवें दिन में दूसरी बार सर्वे करने के गए हिंदू पक्ष के साथ डीएम, पुलिस अधिकारियों और सर्वेक्षण की टीम पर हुए हमले को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर रायसेन पहुंचे।
जूना अखाडा बृन्दावन के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हिन्दुओं जाग जाओ। कहा कि अब वो सरकारें नहीं हैं जो इस तरह के अत्याचार बर्दाश्त करती थीं। अब योगी मोदी की सरकार है इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। मस्जिद के भीतर शांतिपूर्वक सर्वे चल रहा था। इसी दौरान आसपास से तकरीबन एक हजार लोग मौके पर जुट गए। सर्वे को एक घंटे ही हुए थे कि वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हंगामा शुरू दिया। उन्हें समझाने की कोशिश हुई तो भीड़ में से किसी ने पत्थर चला दिया।