नीमच। प्रदेश में राजस्व मामलों के तुरंत निराकरण एवं राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए राजस्व अभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में भी 15 दिसंबर तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में राजस्व अधिकारी व प्रशासन के प्रतिनिधि शिविर लगाए जा रहे हैं।
रविवार को नीमच के पास धनेरिया कलां की शक्ति नगर कॉलोनी में शिविर लगाया गया। इसमें अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, फार्मर रजिस्ट्री, नक्शे में बटांकन, आरओआर आधार लिंकिंग एवं लंबित ईकेवायसी, पीएम किसान में सेल्फ रजिस्ट्रेशन एवं सेचुरेशन, परम्परागत रास्तों का चिह्नांकन किया गया।
शिविर में नायब तहसीलदार जागृति जाट सहित राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नायब तहसीलदार जागृति जाट ने लोगों से आग्रह किया कि जिन भी लोगों के नाम भूखंड या जमीन है, वे अपनी ई केवाईसी जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य काफी बड़ा है। इसलिए लोग अधिक से अधिक आएं, शिविर रात तक जारी रहेगा।