BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 4:46 pm
KHABAR : लालू यादव संग पीतांबरा पीठ पहुंचे तेजस्वी यादव, मां बगलामुखी मां के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, बिहार चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम ने अपने बेटे संग मां बगलामुखी देवी के दर्शन किया। वहीं उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया।


रविवार को पूर्व सीएम लालू यादव अपने बेटे व बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ दतिया पहुंचे। हेलीपेड पर यादव समाज और कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती और पूर्व विधायक घनश्याम सहित कांग्रेस नेताओं ने आरजेडी नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद हेलीपेड से सीधे पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हुए।


लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वनखण्डेश्वर महादेव का अभिषेक किया। लालू यादव खराब स्वास्थ्य के कारण मंदिर परिसर में पैदल नहीं चल पाए। लिहाजा उनके लिए व्हील चेयर मंगवाई गई और व्हील चेयर पर बैठकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया।


दर्शन के बाद लालू यादव ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन को सफलता मिली है। लेकिन महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हार गया है। इसकी वजह क्या है, हम बैठकर समीक्षा करेंगे। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अगले साल 2025 में होने वाले चुनाव में हम जरूर जीत हासिल करेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE