BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 4:47 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की राजस्‍व महाअभियान की वर्चुअल समीक्षा, बोले- सभी राजस्‍व अधिकारी तीन दिन में सर्वे कर परम्‍परागत अवरूद्ध रास्‍तों का चिन्‍हांकन करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्‍व महाअभियान के तहत जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी तीन दिन में सभी गांवों का सर्वे करवाकर परम्‍परागत अवरूद्ध रास्‍तों का चिन्‍हांकन कर सूची प्रस्‍तुत करे। नक्‍शे में बटांकन का प्रतिदिन का हल्‍कावार लक्ष्‍य निर्धारित कर शतप्रतिशत बटांकन कार्य पूरा करवाए। एस.डी.एम. नक्‍शा बटांकन का कार्य की प्रगति की प्रति‍दिन समीक्षा करे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने रविवार को जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में राजस्‍व महअभियान के तहत राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिये। बैठक में ए.डी.एम. लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीति संघवी, सभी एस.डी.एम., तहसीलदारएवं नायब तहसीलदार वर्चुअली मौजूद थे।

बैठक में कलेक्‍टर चन्‍द्रा ने राजस्‍व महाअभियान के तहत गांव-गांव में ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री शिविर आयोजित कर शतप्रतिशत ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। ई-केवायसी शिविर में पंचायत संचिव, रोजगार सहायक के साथ ही सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने कहा, किस्‍वामित्‍व योजना के तहत जिन गांवों का प्रथम प्रकाशन हो गया है, उनमें प्राप्‍त आपत्तियों का निराकरण कर प्रस्‍ताव भेजें। अभिलेख दुरूस्‍ती के प्रकरणों की सोमवार तक अनुमति जारी करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिये। बैठक में कलेक्‍टर ने सीमांकन के प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण करवाने राजस्‍व महाअभियान के दौरान गांवों में आयोजित राजस्‍व शिविरों में आवेदकों से चर्चा कर सी.एम. हेल्‍पलाईन प्रकरणों का निराकरण करनेएवं अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों का निराकरणकरने के निर्देश भी दिये। कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि राजस्‍व महाअभियान के सभी पैरामीटर्स पर प्रतिदिन की प्रगति बढ़ाये। अभियान की एस.डी.एम. नियमित रूप से समीक्षा करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE