BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 5:05 pm
KHABAR : इंदौर संभाग के उदयगढ़ में आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर, 6774 हितग्राहियों ने लिया चिकित्सकीय सुविधाओं का निःशुल्क लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभाग के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर इंदौर संभाग के सभी जिलों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। सांसद अनिता नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में सिकल सेल एनीमिया, हृदय रोग, त्वचा से संबंधित रोग, सोनोग्राफी, आर्थाेपेडिक, शिशु रोग, स्तन कैंसर की जांच, सरवाईकल केंसर की जांच, नेत्र परीक्षण,दंत रोग से संबंधित जांच एवं अन्य जांच एवं उपचार किये गये।

सांसद चौहान एवं कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने जांच एवं उपचार के लिए नियत किए गए सभी स्टाल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आये नागरिकों से चर्चा भी की। सांसद चौहान ने कैंसर रोग की स्क्रीनिंग के लिए प्रशिक्षण देने आए दल से चर्चा की एवं उन्होंने प्रशिक्षण ले रही स्थानीय महिलाओं से स्थानीय भाषा में बात की। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए स्थापित केंद्र का भ्रमण कर उसकी प्रगति भी देखी। सांसद चौहान ने शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ किए जाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि नागरिकों को निःशुल्क समुचित उपचार मिले।

कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने दवाई वितरण केंद्रों पर पहुंचकर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाई भी वितरित की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन उपचार के लिए दूर तक जाने के लिए विवश होते हैं, उनके लिए संभागायुक्त सिंह की पहल पर शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में पूरे संभाग से विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित हुए हैं, जो निरूशुल्क रूप से उच्च स्तर की जांच कर उपचार प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान जिले के विद्यालयों के 1250 से अधिक बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनकी जांच कर आवश्यकता के अनुरूप उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि इस स्वास्थ्य कैंप में कुल 6 हजार 774, इसमें 2184 शिशु रोग, 802 जनरल मेडिसिन, 645 हड्डी रोग, 448 स्त्री रोग, 395 आयुष, 345 फिजियोथेरेपी, 270 दंत रोग, 255 नेत्र रोग, 192 चर्म रोग, 180 नाक कान गले संबंधित रोग, 172 श्वास संबंधित रोग, 152 सर्जरी, 134 मनोरोग, 72 क्षय रोग, 57 सर्वाइकल कैंसर, 30 न्यूरोलॉजी, 19 कार्डियोलॉजी, 11 कैंसर संबंधित जांच एवं उपचार विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। 

कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि डॉक्टर रेनू दुबे शर्मा गायनेक एवं ओंकोसर्जरी कंसल्टेंट द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी अलीराजपुर एवं गायनेक ओंको केयर फाउंडेशन के माध्यम से जिले की 50 महिलाओं को कैंसर पूर्व अवस्था की पहचान का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिक्विड बेस्ड साइंटोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा दिया गया। जिसके माध्यम से कैंसर जैसे गंभीर रोग का डायग्नोसिस समय पूर्व करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान सर्वाइवल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग के लिए पोर्टेबल वैन के माध्यम से जांच की गई। इस दौरान जिले की महिलाओं को इस संबंध में जागरूकता प्राप्त हुई, साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी की गई। डॉक्टर सोनिया गोठवाल ने बताया कि इस दौरान संभाग के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने स्क्रीनिंग में भाग लिया। इन दोनों वैन के माध्यम से 57 महिलाओं ने सर्वाइवल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग में भाग लिया। इस दौरान दंत रोग से संबंधित जांच करने एवं रक्त दान करने के लिए भी विशेष वैन इंदौर से उपस्थित हुई थी। जिसके माध्यम से 270 दंत रोग से संबंधित जांच की गई।

कलेक्‍टर डॉ. बेडेकर ने अंत में स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए संभाग से आये सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्‍टॉफ का आभार व्यक्त किया । इस कैंप के क्रियान्वयन के लिए अलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग के 18 डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, राजस्व विभाग एवं जिला पंचायत स्टाफ उपस्थित था।  शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक इंदौर संभाग डॉ. सी. एस. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र सुनहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE