डबरा। अनुभाग के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐती गांव मैं मर्म से रेत बनाने का काम बड़े ही स्तर पर चल रहा है बड़े-बड़े संसाधन मशीनरी से मर्म को खोदा जाता है और फिर मशीनों के द्वारा रेत में तब्दील किया जा रहा है जिसमें काफी मात्रा में पानी का भी उपयोग किया जा रहा है और हजारों टन रेत बनाई जा रही है मामला एक कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है ग्राम पंचायत ऐती के पहाड़ पर मर्म से रेत बनाने का क्रेशर संचालित किया जा रहा है जिसके पास किसान भोला ठाकुर पुत्र अमर सिंह ठाकुर की कृषि भूमि स्थित है जिसमें क्रेशर से निकलने वाले मलवा से किसान की कृषि भूमि खराब हो रही है किसान कई बार संचालक से बात कर चुका है लेकिन संचालक बड़े रसूख के चलते अनदेखा कर रहा है किसान डबरा अनुभाग के अधिकारियों के साथ-साथ गिजौर्रा पुलिस के पास भी मदद की गुहार लगा चुका है लेकिन प्रशासन की नुमाइंदों पर इतना टाइम कहां है जो एक पीड़ित किसान को मदद दिला सके पीड़ित किसान भी मदद के लिए कलेक्टर महोदय के पास पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर मदद की गुहार लगा दी पीड़ित किसान से जब वॉयस ऑफ एमपी की टीम ने चर्चा की तो किसान ने बताया कि यह पूरा मामला गोलमाल है यहां तक की शिकायती आवेदन में अवैध रूप से रेत का निर्माण करने की बात भी कही है अब यह तो जांच में ही साबित होगा कि आखिरकार माजरा क्या है।