मंदसौर। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना अंतर्गत बेहतर कार्य नहीं करने पर खिलजीपुरा, बड़वन, रिंडा, रठाना, भाटरवास, फतेहगढ़, दलौदा चौपाटी, अजीज खेड़ी, राजाखेड़ी, रेवास-देवड़ा के पटवारी के वेतन रोकने की निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्योग हेतु भूमि चयन की कार्रवाईयां समय पर पूर्ण करें। शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भी भूमि चिन्हित करें। भूमि आवंटन के मामले को लंबित रखने पर एसडीएम पर सीधी कार्यवाही होगी।