BREAKING NEWS
KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 11:01 am
NEWS : मेवदा कॉलोनी में पुलिस टीमों की दबिश, टॉप टेन वांछित अपराधी सहित सात बदमाश चढ़े खाकी के हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के अंतर्गत रविवार को सुबह जिले के छः थानो की पुलिस व पुलिस लाईन के जाब्ता ने कपासन थाना क्षेत्र की मेवदा कॉलोनी कंजर बस्ती में दबिश देकर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक थाना स्तर के टॉप टेन वांछित अपराधी में शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड़ कार्यवाही के अंतर्गत रविवार सुबह एएसपी सरीता सिहं व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुनि, थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज मय जाप्ता, थानाधिकारी भादसोडा देवेन्द्र कुमार मय जाप्ता थानाधिकारी भूपालसागर तुलसीराम मय जाप्ता, थानाधिकारी आकोला भगवत सिंह मय जाप्ता, थानाधिकारी राशमी श्यामराज सिंह मय जाप्ता तथा पुलिस लाईन चित्तौडगढ का कुल 40 कर्मचारीयों का जाप्ता सम्बधीत थानाधिकारी के साथ कुल 80 पुलिस कर्मियों की गठित टीमों द्वारा मेवदा कॉलोनी कपासन मे कंजर बस्ती मे वांछित अपराधियों की गिरफतारी एवं विभिन्न थाना क्षेत्रो मे चोरी की वारदातो के मध्यनजर दबिश दी गयी। 

दबिश के दौरान एक टॉप टेन स्थायी वारंटी 37 वर्षीय जगदीश उर्फ भाना पुत्र भेरिया कंजर निवासी मेवदा कॉलोनो थाना कपासन जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया गया एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदीग्ध 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुछताछ की गयी जो अन्य थानों व जिलों में चोरी, नकबजनी आदि अपराधो में वांछित चल रहे है। पुलिस टीमों ने इस दौरान अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए मेवदा कॉलोनी मे कच्ची शराब की भटटीयां एवं दो हजार लिटर वॉश नष्ट किया गया।

अन्य गिरफतारशुदा आरोपी-
- गाविन्द पुत्र प्रकाश कंजर उम्र 25 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।
- राकेश पुत्र प्रकाश कंजर उम्र 25 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ। (पाली जिले में वांछित)
-  सुनिल पुत्र रतन कंजर उम्र 27 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।
- नारायण पुत्र प्रेमा कंजर उम्र 23 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।
- कमलेश पुत्र राकेश कंजर उम्र 19 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।
- विनोद पुत्र तेज सिहं कंजर उम्र 27 साल निवासी मेवदा कॉलोनी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE