BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 5:46 pm
BIG NEWS : झूठी निकली अपहरण और मारपीट की कहानी, डॉयल 100 पर खुद के अपहरण और मारपीट की सूचना देकर गायब हुआ व्यक्ति, खाकी की 12 घंटे की खोज ने खोला राज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 24.11.24 को सुबह  04 बजे मंदसौर के वायडी नगर थाने के अन्तर्गत ग्राम नौगांवा निवासी चमन लाल मेघवाल पिता कचरू लाल उम्र 45 साल ने  डायल 100 कंट्रोल रूम भोपाल पर सूचना दी कि वो  खेत पर है 07- 08 व्यक्ति उसके पीछे पड़े है और उसके साथ मारपीट कर रहे है और उसका अपहरण कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मंदसौर एफआरवी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई प्रारभ की, इवेंट की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के निर्देशन में विभिन्न टीमों को व्यक्ति की खोज हेतु लगाया गया।
  
सीएसपी मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक संदीप मंगोलिया और चौकी प्रभारी मुल्तानपूरा उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय ने घटना स्थल जाकर  ग्रामीणों के साथ मिलकर संभावित स्थानों और रेवास देवड़ा की पहाड़ियों में व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेवास देवड़ा के जंगल से उक्त व्यक्ति को 12 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला, व्यक्ति पुलिस को गुमराह करते हुए कभी कुछ कभी कुछ बता रहा था जब पुलिस ने घटना का रिक्रिएशन किया और सख्ती से पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति टूट गया और पुलिस और परिजनों को बताया कि समूह लोन की किस्त नहीं भर पा रहा था इस कारण डायल 100 पर मारपीट और अपहरण का झूठा इवेंट दिया और मोबाइल और मोटर साईकिल कुवै पर रखकर पैदल पैदल रेवास  देवड़ा पहाड़ी पर चला गया और दिन भर वहीं रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE