शाजापुर। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन. गवर्नमेंट कॉलेज ने पुनः विद्यार्थी बस सेवा प्रारंभ की। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के 20 जून 2024 के पत्र के परिपालन में यह सेवा प्रारंभ की जा रही है। यह सेवा जनभागीदारी मद से संचालित होगी। लेकिन इसके लिए कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन मात्र एक रूपया देना होगा। इस प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी प्रति माह 30 रूपये एवं वर्ष भर के 360 रूपये शुल्क देंगे। बस सेवा के लिये शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड लागू किया जायेगा, जिसके तहत बस पर कॉलेज का नाम अंकित होगा और इसका उपयोग वही विद्यार्थी कर सकेंगे जो कॉलेज डेªस कोड में हांेगे और गले में परिचय पत्र लटकाकर आयंेगे। विद्यार्थियों को निर्धारित रूट और समय की जानकारी कॉलेज से दी जायेगी। यह बस सेवा 28 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होगी।