मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में मनासा नगर को नंबर वन बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा नित नवीन नवाचार एवं जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।25 नवम्बर 2024 को नगर परिषद द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर में डोर डोर दूकानों पर सम्पर्क कर नागरिकों को समझाइस दी गई साथ ही डस्टबिन भी वितरीत किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अजय तिवारी ने हाथ ठेला विक्रेता और होटल संचालकों को डस्टबिन देकर उनसे आग्रह किया। ने कहा यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ सुंदर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर परिषद अपना काम कर रही है लेकिन स्वच्छता के प्रति हमें भी जागरूक होना होगा। सभी अपनी दूकानों के बाहर डस्टबीन अवश्य रखे। दूकान के बाहर सड़क और आसपास कचरा बिखरा ना मिले। डस्टबिन वितरण के साथ ही नगर में अपनी दूकानों के बाहर कचरा फैलाने पर 12 दूकानदारो के खिलाफ नगर परिषद द्वारा चालानी कार्रवाई भी की गई। सफाई दरोगा दिनेश राठौर, जमादार अश्विन दुर्गज और सहयोगी संस्था के सदस्यों ने नागरिकों को समझाइस दी। पॉलिथिन की बजाय कपड़ा बेग उपयोग करने के निवेदन किया। स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधु ने बताया स्पॉट फाइन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।