शाजापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय साल्विया ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिकाओं में पारित आदेश के परिपालन में समस्त अभ्यर्थी जिन्होने कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह- 5 के अंतर्गत ए.एन.एम. (महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की सीधी भर्ती संबंधी नियमानुसार निर्णय लिये जाने के लिए दस्तावेजों के परीक्षण के संबंध में 25 नवम्बर 2024 से 29 नवम्बर 2024 के बीच कार्यालयीन समय में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष समस्त यथोचित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।